top of page

बादल

मैं बैठी थी यूंही की

सामने से एक बादल आया,

लगा कुछ कहा उसने

मगर समझ न आया,

बहुत वक्त बाद मिले हम शायद

जुगलबंदी नही बन पाई,

हुआ कुछ यू की वो पास आया

और बस ज़ुल्फ लहराई,

एक कसक उठी मन में

जो साथ वो बैठा आकर,

लम्हा वो ठहर गया वही

बस उस लम्हे को पाकर,

खामोश बैठे दोनो, की धड़कनों ने बातें,

नज़रें मिली, और खुल गईं कुछ मीठी यादें,

यादों की उस बारिश में

मन कुछ ऐसा भीग गया,

की हर एक बूंद में मन

हर वो लम्हा जी गया,

सहसा कुछ ऐसी हरकत हुई,

मन में फिर एक कसक उठी, कि

वो लम्हा जो ठहरा था आकर,

वो अब बीत चला था,

पास जो बैठा था बादल आकर,

वो बादल अब बरस चला था।


Recent Posts

See All
क्या मैं पार्वती बन पाऊँगी?

एक द्वंद्व है मन के भीतर, एक मौन सा शोर उठता है, जब भी उसकी आँखों में, कोई गहरा सा वैराग्य दिखता है। मैं दुनिया की रस्मों में, उलझी हुई एक कोमल कली, वो शून्य के विस्तार सा, हर बंधन से है मुक्त—बली। मे

 
 
 
भक्ति प्रेम

काष्ठ की देह में बैठे प्रभु, पर हृदय आज भी धड़कता है। नीलाचल की खामोशी में, मेरा रोता मन सुनता है। तेरी आँखें गोल सही, पर दृष्टि अनंत है। तू देख लेता है वो भी… जो कहा नहीं जाता है। कलियुग ने तेरे नाम

 
 
 
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Instagram

©2019 by Runjhun's Travel Diary. Proudly created with Wix.com

bottom of page