top of page

ज़िंदगी

Jul 24, 2024
1 min read

जिधर नजर डालो एक चक्का घूम रहा

हर कोई बस जिन्दगी में भाग ही रहा।

अरे थमो, दो पल को ठहरो तो जरा,

भागते हुए जो सांसे बह रही है,

ज़िंदगी की वो एक सांस को अंदर लो तो जरा।

इतना खूबसूरत सा सफ़र है ये,

मगर बस यूं ही गुजर रहा है ये,

गुजरते हुए एक कदम को देख तो लो,

जरा आंखे इधर उधर घुमा तो लो,

बारिश है तो बूंदों से खेल लो,

धूप हो तो छाव को ढूंढ़ लो,

हवा को महसूस कर लो जरा,

जीवन के इन रंगों को भर लो जरा।

नगमा ये सुंदर सुन लो जरा,

एक सांस जिंदगी की अंदर ले लो जरा।

Recent Posts

See All
Azaadi ki goonj

सदियों की काली रातों में जब भारत माँ रोई थी, हर एक साँस गुलामी के तीखे ज़हर में खोई थी। माटी की छाती छलनी थी, हर आँख से आँसू बहते थे, अपने ही घर में सब बेबस, घुट-घुट कर ज़ुल्म को सहते थे। जलियाँवाला ब

 
 
 
क्या मैं पार्वती बन पाऊँगी?

एक द्वंद्व है मन के भीतर, एक मौन सा शोर उठता है, जब भी उसकी आँखों में, कोई गहरा सा वैराग्य दिखता है। मैं दुनिया की रस्मों में, उलझी हुई एक कोमल कली, वो शून्य के विस्तार सा, हर बंधन से है मुक्त—बली। मे

 
 
 
भक्ति प्रेम

काष्ठ की देह में बैठे प्रभु, पर हृदय आज भी धड़कता है। नीलाचल की खामोशी में, मेरा रोता मन सुनता है। तेरी आँखें गोल सही, पर दृष्टि अनंत है। तू देख लेता है वो भी… जो कहा नहीं जाता है। कलियुग ने तेरे नाम

 
 
 

Comments


  • Facebook
  • LinkedIn
  • Instagram

©2019 by Runjhun's Travel Diary. Proudly created with Wix.com

bottom of page